New Delhi: आज यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसके अलावा, आज भारत के कई शहरों में तमाम प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। BJP और केंद्रीय मंत्रियों ने आज पीएम मोदी को उनकी 25 साल की सार्वजनिक सेवा के लिए दीया जलाने का आह्वान किया है। बता दें कि जन्मदिवस के मौके पर पीएम मोदी को देश-दुनिया के तमाम नेताओं और सेलिब्रिटीज ने बधाई दी।
पीएम मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा बोले- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट पर लिखा कि अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले पीएम मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।