पीएम मोदी रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

New Delhi: पीएम मोदी आज 20वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51 हजार से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। देशभर में 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले के तहत, वह दोपहर साढ़े 12 बजे युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

बता दें कि रोजगार मेले में कुल मिलाकर 12 लाख 75 हजार युवाओं को अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों में नियुक्ति पत्र मिलेंगे। पीएम मोदी द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को ये नियुक्ति पत्र मिलेगा।

नवनियुक्त अभ्यर्थी राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाओं का विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। रोजगार मेला दर्शाता है कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और देश की विकास यात्रा में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार का जोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *