Pm Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं. इस योजना के जरिए पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस बार इस योजना के तहत 23वीं बार 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये 23वीं किस्त किस दिन जारी हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं. योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं…
किस दिन रिलीज होगी 23वीं किस्त?
चार महीने के तय साइकिल के हिसाब से 23वीं किस्त का पैसा जून और जुलाई 2026 के बीच जारी होने की पूरी उम्मीद है. हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से किसी एक तारीख का ऑफिशियल एलान नहीं किया गया है.
23वीं किस्त से पहले देखें ताजा स्टेटस
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कब आएगी? इसे लेकर कोई सरकारी सूचना नहीं है, लेकिन आप अपना ताजा स्टेटस जरूर चेक कर सकते हैं. स्टेटस से आपको पता चल जाएगा कि आखिर आप कितनी किस्त रिसीव कर चुके हैं. और आपके फॉर्म की क्या स्थिति है.
- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद दाहिने साइड फॉर्मर सेक्शन पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें.
- फिर अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और आप अपनी भुगतान स्थिति देख पाएंगे.
इसे भी पढ़ें:-फैटी लिवर के लिए रोज सुबह करें ये काम, शरीर में जमी गंदगी होगी साफ, लिवर होगा हेल्दी