Train Cancellation: अगर आप 10 अक्टूबर को दिल्ली आने या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने दिल्ली आने वाले लाखों यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन और इसके चलते सड़कों पर भारी जाम लगने की आशंका के बीच मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया जाएगा.
रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला कॉकरोच जनता पार्टी ( CJP) की ओर से 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर लिया गया है. आशंका है कि प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और उसके आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित होगा. ऐसे में यात्रियों के लिए समय पर स्टेशन पहुंचना मुश्किल हो सकता है.
रेल के बाद अब मेट्रो पर भी असर पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ने DMRC को लेटर लिखकर आज रात 9 बजे से अगले आदेश तक 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने को कहा है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान अंदर इंटरचेंज यानी एक लाइन से दूसरी लाइन बदलने की सुविधा चालू रहेगी, सिर्फ बाहर से अंदर आना और बाहर जाना बंद रहेगा।
इसे भी पढ़ें:-शारदीय नवरात्रि कब से होगा शुरू, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि