प्री-मानसून दिखाएगा असर, अगले 4 दिन तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather news: देश में प्री-मानसून के असर मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिन उत्तरपश्चिम भारत, पूर्वी और मध्य भारत, दक्षिण भारत, पश्चिम भारत और उत्तरीपूर्व भारत के कई हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 4 दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य और तटीय महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, कराईकल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश में भी प्री-मानसून असर दिखाएगा. ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन उत्तर प्रदेश में जमकर बादल बरसेंगे. इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और कुछ जिलों में बिजली गरजने का भी अलर्ट है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में प्री-मानसून असर दिखाएगा. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4 दिन राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 4 दिन राजस्थान के कई जिलों में हल्की-मध्यम बारिश का भी अलर्ट है. इस दौरान तेज़ हवा चलने और कुछ जिलों में बिजली गरजने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है.

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत 

मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 मार्च को बिहार और झारखंड में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. बिहार के  पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है लेकिन संभावना कम है. हालांकि, 2 अप्रैल तक इन दोनों राज्यों में मौसम खराब रह सकता है. अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा में, 31 मार्च से 2 अप्रैल तक बिहार, बंगाल और झारखंड में बारिश होने की संभावना है. 

इसे भी पढ़ें:-शरीर को लचीला बनाने वाले योगासन, जानें करने का सही तरीका?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *