Yoga Day: केंद्रीय मंत्रियों और सेना ने किया योग, राष्ट्रपति बोलीं- योग दुनिया के लिए भारत का महान उपहार

International Yoga Day: दुनियाभर में आज योग दिवस की धूम मची हुई है। 9वें अतंरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर केंद्र सरकार के कई मंत्री अलग-अलग जगहों पर जाकर योग से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हुए है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

हमारी सभ्‍यता की महान उपलब्धियों में से एक योग: राष्‍ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। इस दिन, मैं सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं।

सेना के जवानों ने की योग

एक तरह जहां केंद्रीय मंत्री योग कार्यक्रमों में शामिल हुए, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना के जवानों ने भी योग किया। बता दें कि जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की पुंछ ब्रिगेड ने योग किया। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के जवानों का भी योग करने का वीडियो सामने आया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने भी किया योग

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में योग किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि दुनिया में योग के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। दुनिया में कहीं भी योग होता है तो योग करने वाले लोगों के मन में हिंदूस्तान का नाम आता है क्योंकि यह हमारी विरासत है।

अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में किया योग

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव फिलहाल ओडिशा के बालासोर में है। यहां उन्‍होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बालासोर में ही आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर किया योग

9वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर योग दिया। साथ ही योग के प्रति लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *