पूरे देश में छायी नए साल की खुमारी

नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ भारत में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है। लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहे हैं। इस बीच सैलानी देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच कर नए साल का जश्न मना रहे हैं।

इस बार नये साल की शुरुआत वीकेंड से हो रही। ऐसे में मंदिरों, पार्कों आदि में खूब भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर मंदिर प्रबंधन समिति की तरफ से भी पुख्ता तैयारी कर ली गई है। ताकि मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इस बार भी शहर के पार्कों में टिकट के दाम आम दिनों के मुकाबले ज्यादा होंगे। लोगों की मॉनिटरिंग के लिए ऑन ड्यूटी स्टॉफ के साथ ही सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी।

मुंबई में लोगों ने मनाया जश्न:-
न्यू ईयर 2023 मनाने के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने नए साल का जश्‍न खूब धूमधाम से मनाया।

गोवा में लोगों ने किया नए साल का स्वागत:-
गोवा पणजी के मैजेस्टिक ग्रुप होटल में रोशनी, संगीत और नृत्य के साथ नए साल 2023 का स्वागत किया गया।

मनाली के माल रोड पर उमड़ी भारी भीड़:-
नए साल 2023 के स्वागत के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली के माल रोड पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पटाखे जलाकर खूब धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया।

आर्मी जवानों ने मनाया नया साल:-
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के जवानों ने नए साल का जश्न मनाया। साथ ही यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कनॉट प्लेस पर लोगों ने लगाए ठुमके:-
दिल्ली के कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। बड़ी संख्या में लोग कनॉट प्लेस पहुंचे और खूब थिरके।

नव वर्ष की सुबह गंगा आरती:-
वाराणसी के अस्सी घाट पर नव वर्ष 2023 की सुबह गंगा आरती के साथ हुई।

नववर्ष 2023 की तड़के भस्म आरती:-
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष 2023 की तड़के भस्म आरती की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *