Nobel Peace Prize 2026: नोबेल कमेटी ने 2026 के शांति पुरस्कार का ऐलान कर दिया है. इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय मूल की जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और न्यायविद नवनेथम ‘नावी’ पिल्लई को दिया गया है. नार्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था को मजबूत करने, मानवाधिकारों की हिफाजत और विश्व शांति के लिए उनके आजीवन योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है. वहीं कई बार पुरस्कार की इच्छा जता चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बार भी यह सम्मान नहीं मिल सका.
नावी पिल्लई दक्षिण अफ्रीका के हाईकोर्ट में जज रह चुकी हैं और रवांडा के इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल में भी न्यायाधीश के तौर पर काम कर चुकी हैं .दक्षिण अफ्रीका में जन्मीं नावी पिल्लई ने रंगभेद के दौर में नेल्सन मंडेला सहित कई लोगों की कानूनी लड़ाई लड़ी थी. वह गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर भी लगातार सवाल उठाती रही हैं. इसके अलावा युद्ध अपराध और नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही है.
इसे भी पढ़ें:-जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, CM योगी का बड़ा फैसला