नई दिल्ली। सरकार ने पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम 9 रुपये और डीजल के दामों में 7 रुपये की कमी आई है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये, डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत:-
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 89.62 | 96.72 |
| मुंबई | 97.28 | 111.35 |
| कोलकाता | 92.76 | 106.03 |
| चेन्नई | 94.24 | 102.63 |