Pahalgam attack: भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव का माहौल बढ़ता ही जा रहा है। युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कल बड़ा फैसला लिया है। केद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिये है कि वह सायरन बजवा कर लोगों को युद्ध वाला सायरन पहचनना सीखाएं और कैसे उस दौरान बचाव करना है इसे लेकर जागरूक किया जाए। ऐसे में आज मुंबई के दादर के एंटनी डिसिल्वा हाई स्कूल का सायरन बजाकर तैयारियों का जायजा लिया गया। युद्ध का सायरन कुछ देर तक बजता रह गया। इसी तरह श्रीनगर में भी डल झील में मॉक ड्रिल की तैयारियां की गईं। गुजरात समेत कई राज्यों में 7 मई को मॉक ड्रिल करके तैयार किया जाएगा।
हमले के दौरान सिविल डिफेंस की तैयारियों
युद्ध के समय जब युद्ध का सायरन बजता है तो उसके कई मायने होते हैं। जैसे- हवाई हमले की वार्निंग के लिए सायरन बजाया जाता है। इसके अलावा एयरफोर्स के साथ रेडियो संपर्क को चालू करने के लिए किया जाता है, हमले के दौरान सिविल डिफेंस की तैयारियों की जांच के लिए, हमले के दौरान ब्लैकआउट एक्सरसाइज के लिए और कंट्रोल रूम की तैयारियों की जांच के लिए ये सायरन बजाए जाते हैं।
क्या करें जब युद्ध का सायरन बजे
- सबसे पहले सुरक्षित स्थानों की तरफ जाएं और बचें।
- 5 से 10 मिनट में सेफ लोकेशन पर पहुंचे।
- सायरन बजे तो बिल्कुल भी पैनिक न हों।
- सायरन बजते ही खुले इलाकों से हट जाएं।
- टीवी, रेडियो पर अलर्ट ध्यान से सुनें।
युद्ध के समय जो युद्ध का सायरन बजेगा, वह 2 से 5 किमी दूर तक सुनाई देगा। युद्ध का सायरन आम अलार्म की तरह होगा लेकिन एंबुलेंस की सायरन जैसा नहीं उससे अलग होगा। यह तेज आवाज वाला वार्निंग सिस्टम होगा जो 120-140 डेसिबल तक का आवाज करता है। इसका मकसद होगा एयर स्ट्राइक की सूचना हमले से पहले देना।