PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बनकर इतिहास रच दिया है. उनके इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर के दिग्गज बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई
सीएम योगी ने दी बधाई
CM योगी ने कहा कि मोदी सरकार का यह कालखंड देश की जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का प्रेरक अध्याय रहा है। उनके अनुसार, सरकार ने विकास, आधारभूत ढांचे, कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह लक्ष्य देश को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी बधाई
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक देशवासियों की सेवा लोकतंत्र की उस शक्ति का प्रमाण है जिसमें साधारण और गरीब परिवार से निकलकर आया एक व्यक्ति अपने अथक परिश्रम, मजबूत संकल्प और जनसेवा के बल पर देश का सर्वोच्च जनादेश प्राप्त करता है. बिना किसी ‘राजनीतिक विरासत, वंशवाद या विशेषाधिकार’ के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने की आपकी यात्रा करोड़ों युवाओं, गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और श्रमजीवी परिवारों के सपनों को ‘नया विश्वास’ देती है.
बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना
उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की पीएम मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपके कुशल नेतृत्व में देश ‘अमृतकाल’ की इस यात्रा को और सफल बनाते हुए ‘विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध और गौरवशाली’ देश के रूप में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।