भारत की संस्कृति आज भी जीवंत…, नीदरलैंड में बोले पीएम मोदी, भारतीय समुदाय को किया संबोधित

PM Modi Netherlands Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की अपनी यात्रा के दौरान हेग में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने डच समाज और अर्थव्यवस्था में प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, उनकी कहानियां सिर्फ माइग्रेशन की नहीं, बल्कि संघर्ष के बीच सफलता की मिसाल हैं. उन्होंने कहा, ‘आप नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था और समाज में जो योगदान दे रहे हैं, उस पर हर भारतवासी को गर्व है.’

पीएम मोदी ने कहा कि समय के साथ कई देशों की संस्कृतियां बदल गईं या समाप्त हो गईं, लेकिन भारत की संस्कृति आज भी जीवंत और मजबूत बनी हुई है। उन्होंने भारतीय समुदाय से कहा कि पासपोर्ट का रंग, पता और समय क्षेत्र बदल सकता है, लेकिन भारतीयता कभी नहीं बदलती। उन्होंने इसका श्रेय प्रवासियों को दिया, जिन्होंने अपनी भाषा और परंपराएं जिंदा रखीं.

इस सामुदायिक कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही, वे डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन (Rob Jetten) के साथ कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और रणनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. इस द्विपक्षीय वार्ता में मुख्य रूप से सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन और भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:-UPSC प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *