पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स पहुंच गए हैं. हेग और एम्स्टर्डम में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. नीदरलैंड पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हवाईअड्डे पर एडजुटेंट-जनरल और महामहिम राजा के सैन्य परिवार के प्रमुख रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार, डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन और नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन व डच सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया.

पीएम मोदी ने नीदरलैंड पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा-“नीदरलैंड्स की यह यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ने व्यापार और निवेश को बहुत बढ़ावा दिया है. “इस यात्रा में सेमीकंडक्टर, पानी प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में हमारे संबंध और मजबूत करने का अच्छा मौका है.”

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *