PM मोदी को स्लोवाकिया ने दिया देश का सबसे बड़ा सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से नवाजा

PM Modi Slovakia Highest Honour: स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ प्रदान किया गया. स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का देश के सर्वोच्च सम्‍मान से सम्‍मान‍ित होना भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है. यह किसी विदेशी देश की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. 

‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ स्लोवाकिया सम्मान है. यह सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति की ओर से विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है.

इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया का आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि ‘इस सम्मान के लिए मैं स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभारी हूं. यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है. मैं यह पुरस्कार भारत और स्लोवाकिया की अटूट दोस्ती को समर्पित करता हूं.’

साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ हुई सार्थक बातचीत का ज‍िक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ”सोमवार को राष्ट्रपति पेलेग्रिनी के साथ हुई बातचीत में विनिर्माण, परिवहन, नवाचार और निवेश संबंधों, ऊर्जा, जैव ईंधन आदि जैसे विविध विषयों पर चर्चा हुई. डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. हमने जन-जन संबंधों को मजबूत करने पर भी बात की.”

इसे भी पढे़ं:-Gold Price: आज फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें अब कितना पहुंचा प्राइस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *