सिंगापुर पहुंचे सीएम योगी, सियासी हस्तियों और निवेशकों से की मुलाकात

Singapore: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विदेशी दौरे के पहले चरण में सिंगापुर पहुंच चुके हैं. सिंगापुर पहुंचने पर सीएम योगी का जोरदार स्वागत किया गया. होटल के बाहर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम योगी का स्वागत किया. सीएम योगी ने भगवा वस्त्रों में विदेश की धरती पर कदम रखा है. उनके इस दौरे को यूपी में निवेश और रोज़गार की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. 

यूपी में टेमासेक का ₹1,000 करोड़ का निवेश

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “आज सिंगापुर में टेमासेक के चेयरमैन श्री टीओ ची हियान और उनकी टीम के साथ एक अत्यंत सफल और उत्पादक बैठक हुई. इस दौरान उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) और औद्योगिक बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सॉवरेन इन्वेस्टमेंट (संप्रभु निवेश) की भागीदारी के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई. मैंने वैश्विक निवेशकों के लिए राज्य के नीतिगत ढांचे और फास्ट-ट्रैकक्लीयरेंस की सुविधाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया.” टेमासेक, यूपी में हॉस्पिटल व लॉजिस्टिक के क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये निवेश कर रही है.

2017 के बाद दूसरा विदेशी दौरा

मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा आधिकारिक विदेशी दौरा है. इससे पहले, साल 2017 में उन्होंने म्यांमार की यात्रा की थी. जापान और सिंगापूर की कई कंपनियां उत्तर प्रदेश में पहले से काम कर रही हैं. ऐसे में प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं जो 22 से 24 फरवरी तक चलेगी. इस यात्रा का उद्देश्य आर्थिक सहयोग को गहरा करना हैं. योगी सिंगापुर में दिग्गज उद्योगपतियों के अलावा सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: सोमवार को जारी हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *