ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है ये साउथ इंडियन रेसिपी…

रेसिपी। सर्दियों में अक्सर सुबह देर से नींद खुलती है, जिसकी वजह से सारे काम भी देर से होते हैं और ब्रेकफास्ट बनाने में भी समय लग जाता है। अगर आप भी रोजाना की इस लेट-लतीफी से परेशान रहती हैं। तो इन साउथ इंडियन रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं। ये ब्रेकफास्ट ना केवल जल्दी से तैयार हो जाते हैं बल्कि बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी को पसंद आएगा। साथ ही खाने में सुपाच्य और बिना तले बन जाते हैं। तो चलिए जानें इन साउथ इंडियन रेसिपी के बारें में…

रवा इडली :-

इडली केवल साउथ इंडियन लोगों को ही नहीं बल्कि हर किसी को पसंद आती है। सुबह के नाश्ते में इडली बनाना इसलिए आसान है क्योंकि फटाफट कई सारी एक साथ बनकर तैयार हो जाती है। आप चाहे तो रात में ही इडली के बैटर को तैयार कर रख दें। सुबह बस चटनी के साथ गर्मागर्म इडली बनाकर परोस सकती हैं। ये ब्रेकफास्ट टिफिन में भी दिया जा सकता है।

अप्पम :-

अप्पम भी साउथ इंडियन डिश है। जिसे आप सांभर और चटनी के साथ परोस सकती हैं। अप्पम भी एक साथ कई सारे बन जाते हैं। पहले तैयार किए हुए बैटर से फटाफट अप्पम बन जाते हैं। आप चाहे तो सूजी को दही में भिगोकर बैटर आधे घंटे पहले भी बना सकती हैं।

उपमा :-

सूजी से तैयार उपमा साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है। जिसे बनाने में बहुत कम वक्त लगता है। प्याज और राई के दानों का तड़का लगाने के साथ ही आप इसमे उड़द और चने की दाल का तड़का दें। साथ में भुनी सूजी डालकर कुछ देर भूने और साथ में मटर, शिमला मिर्च जैसी मनचाही सब्जियां डालें। पानी डालकर पकाएं और फटाफट तैयार हेल्दी नाश्ते को परोसें।

रवा डोसा :-

आप चाहे तो सुबह के नाश्ते में फटाफट डोसा भी तैयार कर सकती हैं। इसे नारियल की चटनी के साथ परोसें। इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता है और खाने में भी स्‍वादिष्‍ट लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *