जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप आज किसी काम में हाथ डालेंगे तो उसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आपको धन उधार देने से बचना होगा। व्यक्तिगत असफलताओं को आज बढ़ावा मिलेगा। आपके कुछ प्रमुख कार्यों को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई प्रियजन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। विदेशों में व्यवसाय कर रहे लोग आज कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।

 

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपको अपने अंदर अहंकार और घमंड की भावना को नहीं लाना है,नहीं तो लोग आपकी इस आदत के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको राजनीतिक मामलों में कोई निर्णय अपने सीनियर से पूछकर ही लेना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से ऋण उधार लेना चाहते हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप बिजनेस में यदि कुछ नई योजनाओं को शुरू करेंगे,तो उनसे आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और परिवार में सदस्य भी आपकी इस बात से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा।

 

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप किसी पारिवारिक परंपरा के टूटने से परिवार के सदस्यों से नाराज हो सकते हैं। आपको आपके किसी मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में आज आपको तालमेल बनाए रखना होगा,नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। आप समाज में कुछ अन्य बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आप अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें,नहीं तो समस्या हो सकती है।

 

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा। घर में की गई पहल रंग लाएंगी और आपको मान सम्मान मिलेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको बचत पर पूरा ध्यान देना होगा। आप परिवार में लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे और उनसे प्रेम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को भी अच्छा लाभ मिलने मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप समाज में लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कला कौशल को पूरा बल मिलेगा।

 

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। आपका बिजनेस काफी प्रॉफिट गेन करेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा।

 

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे, लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है।

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा।

 

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

 

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे, लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इससे अंदर से खुशी महसूस होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

 

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *