रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है विटामिन U…

हेल्‍थ। शरीर में अचानक से ऐसे लक्षण दिखाई देना जो किसी बीमारी की ओर इशारा करते हैं, ये सब विटामिन यू की कमी से हो सकते हैं। शरीर में इसके कई फायदे भी हैं। कई लोग विटामिन यू के बारे में नहीं जानते होंगे। दरअसल विटामिन यू कोई नया विटामिन नहीं है, ये एक विटामिन का आंशिक रूप है। जिसकी भूमिका शरीर में छिपी हुई होती है। शरीर में विटामिन यू अमीनो एसिड मेथिओनिन नाम के एक एंजाइम से बनता है।

ये शरीर में गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ करने का रोल करता है, इसके अलावा इससे इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। विटामिन यू से सीजनल  बिमारियों के साथ वायरस और इन्फेशन से बचे रहते हैं। लेकिन अगर इसकी कमी शरीर में होने लगती है, तो शरीर भी रिएक्ट करने लगता है। इस दौरान व्‍यक्ति में अलग-अलग तरह के लक्षण भी देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं विटामिन यू के फायदे:-

अल्सर के लिए फायदेमंद:-

अगर शरीर में विटामिन यू की कमी है तो पेट में अल्सर हो सकता है। लेकिन इसकी सही मात्रा का शरीर में होने से अल्सर जैसी समस्याएं नहीं होती।

लंग्स, किडनी और फेफड़ों के लिए फायदेमंद:-

विटामिन यू से लंग्स, किडनी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती। विटामिन यू को डाइट में शामिल करेंगे तो इन तीनों चीजों की सुरक्षा होगी।

नहीं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल:-

विटामिन यू शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित रखता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल आसानी से कम किया जा सकता है। इसके अलावा इससे ट्राइग्लिसराइड को भी कम करने में मदद मिलती है।

घाव भरने में मिले मदद:-

शरीर का जख्म और घाव भरने में विटामिन यू फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे एक तरह की सेल्स एक्टिव हो जाती है, जिसकी मदद से जल्दी घाव भर जाता है।

स्किन को मिले सुरक्षा:-

विटामिन यू पैराबैंगनी किरणों से स्किन की सुरक्षा करता है। विटामिन यू का ज्यादातर इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है।

विटामिन यू की कमी के कारण:-
– डाइट में पत्ता गोभी, ब्रोकली जैसी सब्जियों को शामिल न करना।
– मालअब्जॉर्प्शन की कमी के कारण शरीर में विटामिन यू की कमी होने लगती है।
– दिल की बीमारी और कैंसर की वजह से विटामिन यू की कमी हो सकती है।

जान लीजिए लक्षण :-
– शरीर में सूजन और कब्ज की समस्या।
– पेट में जलन और दस्त आना।
– पेट में दर्द और उल्टी होना।
– वजन एक दम से कम या ज्यादा होना।
– कुछ भी निगलने में समस्या होना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *