विश्व शेर दिवस आज, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

World Lion Day 2026: हर साल 10 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘विश्व शेर दिवस’ पर सोमवार को देशभर में वन्यजीव संरक्षण का संदेश गूंजा। शेरों की घटती आबादी और उनके आवास की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर शुभकामनाएं दीं और संरक्षण का आह्वान किया।

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “शक्ति, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक ‘शेर’ का संरक्षण केवल एक वन्यजीव प्रजाति की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध जैव-विविधता और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की एक समग्र दृष्टि है.”

उन्होंने आगे लिखा, “उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है. आइए, ‘विश्व शेर दिवस’ पर प्रकृति के इस प्रहरी के संरक्षण का संकल्प लें, जिससे आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और समृद्ध धरा विरासत में मिल सके.”

पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “समस्त वन्यजीव प्रेमियों को विश्व शेर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. शेर प्रकृति के संतुलन और वन्यजीव संरक्षण के महत्व का प्रतीक हैं. आइए, इस अवसर पर हम सभी वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने, उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और जैव विविधता को सुरक्षित रखने का संकल्प लें.”

सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई World Lion Day 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “शेर भारत की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव विरासत का गौरव हैं. विश्व शेर दिवस पर आइए, प्रकृति के इस अद्भुत प्रहरी के संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को और मजबूत करें तथा ऐसा वातावरण बनाएं, जहां वन्यजीव और प्रकृति दोनों सुरक्षित एवं समृद्ध रहें. सभी वन्यजीव प्रेमियों को विश्व शेर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को ‘विश्व शेर दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. शेर हमारी समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक संतुलन और वन्यजीव विरासत का महत्वपूर्ण आधार हैं. आइए, इनके संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक धरोहर के निर्माण का संकल्प लें.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *