Air Cooler Grass: कूलर की घास को कूलर पैड या एयर कूलर ग्रास पैड भी कहते हैं. ये गर्मी में कूलर से ठंडी हवा निकालने में मदद करते हैं. जब आप कूलर के आगे बैठे होते हैं, तो कूलर की घास की वजह से ठंडी हवा के साथ हल्की ठंडी पानी की बूंदे भी आती है. ये गर्मी के मौसम ने राहत देने का काम करती हैं. हालांकि, समय के साथ ये घास के ये पैड खराब होने लगते हैं. कई बार टूट भी जाते हैं और गंदगी से ब्लॉक भी हो जाते हैं.
हम जानेंगे कि एयर कूलर घास के पैड कब बदले जाने चाहिए
नंबर 1
- अगर ये घास काली पड़ गई है या सख्त हो गई है
- ऐसे में आपको इस घास को बदल देना चाहिए, क्योंकि ये ठंडा करने में पूरी तरह सक्षम नहीं होती
नंबर 2
- कई कूलर ऐसे होते हैं जिनमें घास की जगह घास जैसे पैड लगे होते हैं
- ये काफी ठोस और मजबूत पैड होते हैं
- ये 2-3 साल तक चल जाते हैं, लेकिन चेक करें अगर ये जल्दी खराब हो गए हैं तो इन्हें बदल लें ताकि कूलर ठंडी हवा दे
नंबर 3
- अगर आपका कूलर लोहे या प्लास्टिक का है, तो सीजन की शुरुआत में घास चेक करें
- देखें घास कम हो गई हो, खराब हो गई हो आदि
- अगर ऐसा है तो आपको नई घास लगवा लेनी चाहिए
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
- सिर्फ कूलर की घास बदलना काफी नहीं है
- चेक करें कि कूलर में लगे पानी के पाइप साफ हैं
- पानी की मोटर सही चल रही है आदि