क्या डायबिटीज में संतरा खाया जा सकता है? डॉक्टर से जाने शुगर पेसेंट्स के लिए कितना है फायदेमंद

 Diabetes diet plan: शुगर पेसेंट्स को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में लोग फ्रूट्स, जूस को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन एक सवाल जो डायबिटीज के मरीजों के मन में हमेशा रहती हैं कि डायबिटीज के मरीज संतरा खा सकते हैं या नहीं।  आज के समय में डायबिटीज एक कॉमन बीमारी हो चुकी है। इसकी वजह से लोगों को कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए लोग हेल्दी लाइफस्टाइल अपना रहे हैं और अपनी डाइट में जूस, फ्रूट्स जैसी चीजों को शामिल कर रहे हैं। मरीजों को फ्रूट्स खाते वक्त भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लोगों को समझ नहीं आता कि कौन सा फ्रूट उनके लिए फायदेमंद है और कौन सा नहीं

क्या कहते हैं डॉक्टर

AIIMS के डॉक्टर अमरिंदर सिंह मल्ही का कहना है कि सीमित मात्रा में संतरे का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित ही नहीं, बल्कि फायदेमंद भी हो सकता है। उनका कहना है कि संतरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 40–45 के बीच होता है, जो इसे लो GI फूड बनाता है। इसका मतलब है कि संतरा खाने से ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है, अचानक स्पाइक नहीं आता। संतरा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो सूजन को कम करने और इंसुलिन को सुधारने में मदद करता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए संतरे के फायदे
  • ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक।
  • फाइबर से भरपूर संतरा शुगर लेवल को अचानक बढ़ने को रोकता है। 
  • दिल की सेहत के लिए फायदेमंद। 
  • डायबिटीज में हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। 
  • इम्युनिटी बूस्ट करने में सहायक। 
  • विटामिन C से भरपूर होने की वजह से संक्रमण से बचाने में सहायक। 
  • वजन कंट्रोल करने में सहायक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *