Health care: आजकल खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड के कारण फैटी लिवर की समस्या आम हो गई है. इसी को लेकर डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कुछ फूड कॉम्बिनेशन में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट का ऐसा मेल होता है जो लिवर को डिटॉक्स और मजबूत बनाता है.
लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 8 कॉम्बिनेशन
1. तरबूज + नींबू
इसमें लाइकोपीन और विटामिन-C भरपूर होता है जो लिवर को एंटीऑक्सीडेंट प्रोटेक्शन देता है.
2. खजूर + अखरोट
फाइबर, पॉलीफेनॉल और ओमेगा-3 का कॉम्बो, जो गट हेल्थ के साथ लिवर को भी फायदा पहुंचाता है.
3. हरा केला + दही
केले का रेजिस्टेंट स्टार्च आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को खिलाता है और दही से प्रोबायोटिक्स मिलते हैं, पाचन बेहतर होता है.
4. डार्क चॉकलेट + ब्लूबेरी
कोको फ्लेवनॉल्स और एंथोसायनिन का पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट मेल, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है.
5. कॉफी + मेवे (नट्स)
स्टडीज के मुताबिक कॉफी लिवर फाइब्रोसिस और लिवर कैंसर का खतरा कम करती है, वहीं मेवों से विटामिन-E और हेल्दी फैट मिलता है.
6. सेब + दालचीनी + शहद
सेब का पेक्टिन गट बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है और दालचीनी पॉलीफेनॉल देती है.
7. एवोकैडो + ब्रोकली स्प्राउट्स टोस्ट
दोनों में ऐसे पोषक तत्व हैं जो लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर करते हैं.
8. ब्रोकली + सरसों पाउडर
यह जोड़ी शरीर में सल्फोराफेन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के अवशोषण को कई गुना बढ़ा देती है, जो लिवर डिटॉक्स के लिए सबसे जरूरी है.डॉक्टर के मुताबिक इन कॉम्बिनेशन को रोज की डाइट में शामिल करके आप दवाओं के बिना भी लिवर को हेल्दी रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-UP में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 7 महीने में बढ़े 18 लाख से ज्यादा मतदाता, महिला वोटर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल