Health tips: आजकल भाग-दौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफ स्टाइल के कारण कई अनगिनत समस्याएं उत्पन्न हो रही है. उसी में से एक है हाई ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप के नाम से भी जानते हैं. वर्तमान समय में यह समस्या आम हो चुकी है और लगभग हर घर में इसके पेशेंट देखने को मिल जाते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों की कुल संख्या लगभग 1.3 बिलियन है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में हाई बीपी से बड़ी संख्या में लोगों की जाने जाती है.
हाई ब्लड प्रेशर क्या है?
आपके शरीर का ब्लड प्रेशर दो चीजों से निर्धारित होता है – हृदय द्वारा पंप किए गए ब्लड की मात्रा और धमनियों में ब्लड-फ्लो के खिलाफ प्रतिरोध. ऐसे में आपका हृदय जितना ब्लड पंप करता है और आपकी धमनियां जितनी पतली होती है, रक्त का दबाव उतना ही ज्यादा होता है, जिसे हम हाई ब्लड प्रेशर या हाईपरटेंशन कहते हैं.
ब्लड प्रेशर के लिए विटामिन युक्त डाइट
केला
फलों में केला हाई ब्लड प्रेशर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. केला में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सोडियम के असर को कम करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. आपको रोजाना 1 मीडियम साइज का केला जरूर खाना चाहिए.
चुकंदर
हाई बीपी में सबसे अच्छी सब्जी चुकंदर को माना जाता है. चुकंदर डाइटरी नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलकर रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है, जिससे रक्त प्रवाह सुधरता है और ब्लड प्रेशर कम होता है. रोजाना करीब 250 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीना हाई बीपी मरीजों के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है.
जौ का आटा
जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन्हें जौ का आटा इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम काफी ज्यादा होता है, जो सोडियम को कम करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. जौ के आटे में बीटा-ग्लूकेन्स फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर दिल को स्वस्थ रखता है.
कद्दू के बीज
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कद्दू के बीज सबसे अच्छे सीड्स हैं. इनमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, आर्जिनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. ये पोषक तत्व नसों को आराम देकर, ब्लड फ्लो में सुधार करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं.
लहसुन
हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन जरूर खाना चाहिए. लहसुन में मौजूद एलिसिन की वजह से यह रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. जिससे बीपी कम होता है और आपके दिल के लिए काम करना आसान हो जाता है.
बादाम
हाई ब्लड प्रेशर में सबसे अच्छे नट्स से हैं बादाम, क्योंकि इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और हेल्दी फैट होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. रोजाना बादाम खाना पूरी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
इसे भी पढ़ें:-UPPSC RO-ARO 2023 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी हुए चयनित, अनिल पांडेय ने किया टॉप