तनाव भरी लाइफ में कैसे बने रहें मेंटली स्ट्रॉन्ग? एक्सपर्ट्स ने बताए 8 आसान तरीके

Health tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक सेहत के साथ मानसिक मजबूती बनाए रखना भी उतना ही जरूरी हो गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिप्रेशन या एंग्जायटी होने के बाद इलाज से बेहतर है, पहले से ही इमोशनल स्टेबिलिटी पर काम किया जाए। मानसिक सहनशीलता ही हमें रोज की चुनौतियों से लड़ने की ताकत देती है।

मेंटली स्ट्रॉन्ग बनने के 8 आसान उपाय

1. माइंडफुलनेस को अपनाएंआज में जीना सीखें। जब आप वर्तमान पल पर ध्यान देते हैं, तो स्ट्रेस अपने आप कम होता है, फोकस बढ़ता है और इमोशन्स को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

2. नेगेटिविटी से दूरी बनाएंहर बात में नकारात्मक सोचने से बचें। चीजों को पॉजिटिव नजरिए से देखने की आदत डालें। आपका सर्कल कैसा है, इसका भी आपके मन पर सीधा असर पड़ता है।

3. अपना लक्ष्य क्लियर रखेंअपने टारगेट को साफ रखें। इससे आपकी प्रगति ट्रैक होती है और बार-बार की असफलता का तनाव कम होता है। बड़ा लक्ष्य छोटे हिस्सों में बांटें।

4. फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखेंहेल्दी लाइफस्टाइल और रोज 30 मिनट की एक्सरसाइज सिर्फ बॉडी के लिए नहीं, मूड और एनर्जी के लिए भी जरूरी है। यह शरीर को रिलैक्स करती है और हैप्पी हार्मोन बढ़ाती

5. पूरी नींद लेंनींद पूरी न होने से दिमाग की कार्यक्षमता घटती है और चिड़चिड़ापन बढ़ता है। रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद से तनाव काफी हद तक कम होता है।

6. खेलकूद और फिजिकल एक्टिविटीस्क्रीन से ब्रेक लें। आउटडोर गेम्स या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी मन को तरोताजा करती है और टेंशन घटाती है।

7. अपनी हॉबी को समय देंआर्ट, म्यूजिक, राइटिंग, डांस – जो भी आपका शौक है, उसे रोज थोड़ा समय दें। हॉबी मेंटल बैलेंस बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है।

8. अपने बदलावों को पहचानेंअपनी भावनाओं पर नजर रखें। अगर लगातार उदासी, थकान या गुस्सा महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर परिवार, दोस्त या एक्सपर्ट से मदद लेना कमजोरी नहीं, समझदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *