Lifestyle: बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और गले में खराश होना आम है. लोग इसके लिए दवाइयों के साथ-साथ देसी नुस्खे भी अपनाते हैं, जिसमें अदरक-तुलसी की चाय सबसे ज्यादा पॉपुलर है. माना जाता है कि इससे गले को आराम मिलता है और खांसी कम होती है, लेकिन क्या सच में ये कारगर है?
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉ. कौल के मुताबिक, अदरक में जिंजरोल्स जैसे एक्टिव तत्व होते हैं जो सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. वहीं तुलसी में भी कई बायोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं.लेकिन अभी तक ऐसे पक्के वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं कि अदरक-तुलसी की चाय आम सर्दी-खांसी को पूरी तरह ठीक कर दे. इसके फायदे सीमित हैं.
फायदा क्या है?
- ये चाय शरीर को हाइड्रेट रखती है.
- गर्म पेय होने से गले की खराश और जलन में अस्थायी आराम मिलता है.
- चाय में शहद मिलाने से 1 साल से बड़े बच्चों और बड़ों में खांसी कम हो सकती है.
- नोट: 1 साल से कम उम्र के बच्चों को शहद बिल्कुल न दें.
किन बातों का रखें ध्यान?
- अदरक ज्यादा लेने से कुछ लोगों को अपच या गैस हो सकती है.
- इसे दवा का विकल्प न समझें, संतुलित मात्रा में ही पिएं.
- अगर सर्दी-खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, खून वाली खांसी या तेज बुखार लगातार बना रहे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.
- बुजुर्ग, छोटे बच्चे और कम इम्यूनिटी वाले लोग लक्षणों को नजरअंदाज न करें.
इसे भी पढ़ें:-योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, 4 लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक पर बड़ा फैसला