Momos Recipe: दिन में हल्की भूख होती है महसूस, तो घर पर बनाएं लाजवाब वेज मोमोज

Veg Momos Recipe: मोमोज स्ट्रीट फूड के तौर पर काफी पसंद किए जाने वाला डिश है। स्वाद से भरपूर मोमोज विदेशी फूड डिश होने के बावजूद भी हमारे यहां काफी पसंद किया जा रहा है। मोजोज नॉनवेज और वेज दोनों तरह से बनाए जा सकते हैं। मोमोज को घर पर बनाना भी बेहद आसान है। आज हम आपको स्वाद और पोषण से भरपूर वेजिटबेल मोमोज बनाने की सिंपल रेसिपी बताएंगे। दिन के वक्त कई बार हल्की भूख महसूस होने लगती है, ऐसे में आप अगर टेस्टी के साथ हेल्दी डिश को ट्राई करना चाहते हैं तो वेजिटेबल मोमोज बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। इसे बनाने में ज्‍यादा वक्‍त भी नहीं लगता है। मोमोज को भाप द्वारा पकाया जाता है। आप अगर घर पर वेजिटबेल मोमोज बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

आवश्‍यक सामग्री
मैदा – 3 कटोरी
लहसुन – 4 से 5 कलियां (कद्दूकस की हुईं)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
पत्तागोभी – 1/2 (बारीक कटी हुई)
पनीर – 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
नमक – आवश्‍यकतानुसार

बनाने की विधि
टेस्‍टी वेजिटेबल मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे को सैट होने के लिए कुछ देर ढककर अलग रख दें। इस दौरान पत्तागोभी, पनीर को कस लें। इसके बाद प्याज, लहसुन, हरा धनिया भी बारीक काटें। अब सारी चीजों को एक बड़ी बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।  इसके बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा तेल डालकर मिलाएं। मिश्रण को एक घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से कच्ची पत्तागोभी अच्छी तरह से सॉफ्ट हो जाएगी।

अब मैदे का आटा लें और उसकी लोई तोड़कर पतली पूरी के आकार की बेल लें। इसमें मोमोज की स्टफिंग बीच में रखें और शेप देते हुए बंद कर दें। इसी तरह सारे मोमोज तैयार कर एक प्लेट में रख दें। अब मोमोज स्टीम पॉट लें और उसके आधे से ज्यादा हिस्से में पानी भरकर गैस पर चढ़ा दें। फिर सेपरेटर पर तैयार किए मोमोज रखें और उन्हें स्टीम में पकने दें। लगभग 10 मिनट तक मोमोज को पका लें। इसके बाद मोमोज को बर्तन से निकाल लें। इस तरह टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल मोमोज बनकर तैयार हैं। इन्हें चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *