टीम इंडिया में नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

Indian Cricket Team: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. आईपीएल के खत्म होने के ठीक बाद 6 जून से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में खेलेगी. इसका आयोजन मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इसके बाद 14, 17 और 20 जून को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. ये मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे.

राहुल बने उप-कप्तान, ईशान की ODI में वापसी

मंगलवार 19 मई को गुवाहाटी में टीम इंडिया सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई, जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान किया. इसमें बड़ा फैसला पंत को लेकर हुआ, जिन्हें पिछले साल ही टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया था. मगर बतौर कप्तान IPL में उनके नेतृत्व और इससे उनकी बैटिंग पर पड़ रहे असर को देखते हुए उनसे ये जिम्मेदारी वापस ले ली गई और अनुभवी ओपनर राहुल को नियुक्त किया गया है.

2 नए चेहरों को टेस्ट और ODI दोनों में मिला मौका

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज से आराम दिया गया है, ताकि इंग्लैंड दौरे से पहले उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके. दोनों ही टीमों में कई नए चेहरों को शामिल किया गया हैं, जिनमें मानव सुथार, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव शामिल हैं. मानव सुथार को टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है. वहीं, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे दोनों टीमों में जगह पाने में सफल रहे. वहीं, प्रिंस यादव ODI टीम में पहली बार शामिल हुए हैं. 

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल

इसे भी पढ़ें:-पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में म‍िली लाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *