जापान ओपन बैडमिंटन के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, सेमीफाइनल में चीन की चेन यूफेई को दी मात

Sports: भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो में खेले जा रहे जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सेमीफाइनल में सिंधु ने चीन की विश्व नंबर 4 चेन यू फी के खिलाफ पहला गेम 21-19 से जीता. दूसरे गेम में वह 15-10 से आगे थीं, तभी चेन यू फी ने चोट के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया. इसके बाद सिंधु को विजेता घोषित किया गया.

अब 19 जुलाई को होने वाले फाइनल मैच में पीवी सिंधु का सामना अकाने यामागुची और कुसुमा वर्दानी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता खिलाड़ी से होगा.

पीवी सिंधु का साल 2026 में काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग जो पहले 18 थी उसमें भी काफी सुधार करते हुए 9 पहुंचा ली है. सिंधु दो साल के लंबे अंतराल के बाद किसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलेंगी. इससे पहले उन्होंने साल 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का फाइनल मैच खेला था जिसे वह जीतने में कामयाब रही थी.

ये भी पढ़ें– जयपुर में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों की दबिश में पकड़े गए 803 बदमाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *