आज भारत के लिए बेहद अहम दिन, कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की होगी बरसात

Sports: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारत के लिए बेहद अहम दिन होने वाला है। पूरे दिन एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, तैराकी, पैरा तैराकी, पैरा एथलेटिक्स और लॉन बॉल्स में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। खास बात यह है कि दिनभर क्वालीफिकेशन मुकाबलों के साथ कई मेडल इवेंट भी होंगे, जिनमें भारत की पदक संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

श्रीशंकर, संजना और पारुल पर रहेंगी निगाहें

भारतीय स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने पहले ही प्रयास में फाइनल में जगह बनाई थी। अब उनसे पदक की उम्मीद रहेगी। उनके साथ लोकेश सत्यानाथन भी लॉन्ग जंप फाइनल में उतरेंगे। महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में मनप्रीत कौर और 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल चौधरी भी भारत की दावेदारी को मजबूत करेंगी। भारोत्तोलन में संजना महिला 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरेंगी, जबकि अनुभवी तजिंदरपाल सिंह तूर पुरुष शॉट पुट क्वालिफिकेशन में फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगे।

मुक्केबाजों के पास पदक पक्का करने का मौका

भारतीय मुक्केबाजी टीम के लिए भी आज बेहद अहम रहेगा। साक्षी चौधरी, जैसमीन लैम्बोरिया, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश यादव और नरेंद्र बरवाल क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाला हर भारतीय मुक्केबाज कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेगा। यानी मुक्केबाज आज जीत पर कम से कम छह पदक पक्का कर लेंगे।

तैराकी और पैरा एथलेटिक्स में भी उम्मीदें

तैराकी में साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा और आर्यन नेहरा भारतीय चुनौती पेश करेंगे। वहीं पैरा तैराकी में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी तथा पैरा एथलेटिक्स में देवेंद्र कुमार, सागर थयात, मोहम्मद बासिल और दिलीप महादू गावित भी मेडल इवेंट में उतर सकते हैं।

भारत का 29 जुलाई का पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

समयस्पर्धाभारतीय खिलाड़ी
2:00 PMभारोत्तोलन (महिला 77 किग्रा) (मेडल इवेंट)संजना
3:12 PMतैराकी, पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्ससाजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा
3:35 PMएथलेटिक्स, पुरुष शॉट पुट क्वालीफिकेशनतजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल
3:44 PMपैरा तैराकी, पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्ससुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी
4:02 PMएथलेटिक्स, पुरुष 200 मीटर हीट्सअनिमेष कुजूर
4:45 PMमुक्केबाजी, महिला 51 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा)साक्षी चौधरी
5:30 PMमुक्केबाजी, महिला 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्काअरुंधति चौधरी
6:15 PMमुक्केबाजी, पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा)सचिन सिवाच
7:00 PMमुक्केबाजी, पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा)अंकुश यादव
7:30 PMमुक्केबाजी, पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा)नरेंद्र बरवाल
8:55 PMलॉन बॉल्स, पुरुष पेयर्सदिनेश कुमार, नवनीत सिंह
11:00 PMमुक्केबाजी, महिला 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा)जैसमीन लम्बोरिया
11:51 PMतैराकी, पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल  मेडल इवेंट, क्वालिफाई करने पर)साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा
11:54 PMएथलेटिक्स, पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल (मेडल इवेंट)श्रीशंकर मुरली, लोकेश सत्यानाथन
12:03 AMएथलेटिक्स, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ हीट्सयशस पालक्षा, संतोष कुमार थमिलारासन
12:31 AMएथलेटिक्स, महिला शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट)मनप्रीत कौर
12:46 AMपैरा तैराकी, पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल (मेडल इवेंट, क्वालिफाई करने पर)सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी
12:55 AMपैरा एथलेटिक्स, पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल (मेडल इवेंट)देवेंद्र कुमार, सागर थयात
1:10 AMलॉन बॉल्स, महिला सिंगल्सनयनमोनी सैकिया
1:14 AMतैराकी, पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट)आर्यन नेहरा
1:42 AMपैरा एथलेटिक्स, पुरुष 100 मीटर T47 फाइनल (मेडल इवेंट)मोहम्मद बासिल एम, दिलीप महादू गावित
2:05 AMएथलेटिक्स, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (मेडल इवेंट)पारुल चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *