पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी ₹17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

Andhra Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश को बड़ी विकास सौगात देते हुए विजयनगरम जिले के भोगपुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. लगभग ₹5,000 करोड़ की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक एयरपोर्ट के साथ प्रधानमंत्री ने ₹17,900 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी.  राज्य सरकार का मानना है कि यह एयरपोर्ट उत्तर आंध्र क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे निवेश, रोजगार, निर्यात, पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है.

श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा एयरपोर्ट-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तो एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे. हमने इस परंपरा को बदला. हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम से जोड़ा. हमने पंजाब में संत रविदास जी के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा और केंद्र की NDA सरकार ने ये निर्णय किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा.

देश ब्लू इकोनॉमी को लगातार मजबूत कर रहा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश ब्लू इकोनॉमी को लगातार मजबूत कर रहा है. हमारा विजन है कि ये पूरा क्षेत्र कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो. इसी लक्ष्य के साथ, विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक हमारे पुराने पोर्ट्स को आधुनिक रूप दिया जा रहा है. इसके अलावा मुलापेटा और रामायापट्टनम में, हम नए पोर्ट्स भी बना रहे हैं. 

चंद्रबाबू नायडू की तारीफ की, जानें क्या कहा?

पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू की तारीफ की और कहा, “यह चंद्रबाबू नायडू की विशेषता है कि उन्होंने दो क्षितिजों को छुआ है. एक तरफ ऊंचे आसमान को छूने वाली व्यवस्था यानी एयरपोर्ट का निर्माण और दूसरी तरफ यहां की आदिवासी बहनों द्वारा धिमसा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाना. मैं चंद्रबाबू के इस विजन की सराहना करता हूं.”

इसे भी पढे़ं:-Manali: 20 फीट नाले में गिरी कार, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *