Assembly by-election: भारतीय चुनाव आयोग ने तीन राज्यों में खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है. आयोग ने एमपी, बिहार और गुजरात की सीटों के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की है. 3 अगस्त को वोटों की गिनती के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा.
जान लें कि बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजालपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, उपचुनाव का नोटिफिकेशन 6 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा. इसके बाद, कैंडिडेट 13 जुलाई 2026 तक अपने नॉमिनेशन पेपर दाखिल कर सकेंगे. फिर, नॉमिनेशन पेपर की जांच 14 जुलाई 2026 को होगी, जबकि प्रत्याशी 16 जुलाई 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.
इसे भी पढे़ं:-CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन