बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, पटना रेफर

Bihar: बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया है. यह सनसनीखेज वारदात माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते अंजाम दी गई. हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.

चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तथा आरोपी द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं. इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी राजेश साह, पिता महेश साह, माधोपुर,थाना क्षेत्र के बेलसंड निवासी है.

इसे भी पढ़ें:-11500 फीट पर बना पहला हिम सरोवर, ग्लेशियर के पानी से होगी सिंचाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *