Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है. बैठक में उच्च शिक्षा, उद्योग, सड़क, परिवहन, पर्यटन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पर्यावरण, सूचना एवं जनसंपर्क, राजस्व एवं भूमि सुधार, कानून, नागरिक उड्डयन और गन्ना उद्योग समेत कई विभागों से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लगाई. जिसमें स्टेट हाईवे पर नेशनल हाईवे की तरह टोल टैक्स लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. अब कार-जीप, टेंपो से लेकर बस, ट्रक तक सभी वाहनों के लिए टोल टैक्स वसूला जाएगा.
कैबिनेट के प्रमुख फैसले-
- पटना जू में 23 नए पदों के सृजन की मंजूरी दी गई है, इसमें एक नियमित और 22 संविदा आधारित पद हैं. वहीं, पूर्व में सृजित 29 पदों के प्रत्यर्पण का फैसला लिया गया है.
- बिहार के 31 बस स्टैंड को पीपीपी मोड पर विकसित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति सम्राट कैबिनेट ने दी है.
- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधीन इन बस अड्डों का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास किया जाएगा.
- पटना नगर निगम 200 करोड़ रुपये तक का निगम बॉन्ड जारी करेगा.
- गन्ना यंत्रिकरण योजना और बीज विकास योजना को मंजूरी
- बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज, 2025 की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है
- नई औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति लागू होने तक पुरानी पॉलिसी ही जारी रहेगी.
- गयाजी जिले के डोभी में इंडस्ट्रियल कॉरोडीर प्रोजेक्ट के तहत डोभी मोड़ से चंदाग्रम होते हुए वभनदेव जंगल के पास पक्की सड़क तक फोरलेन निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण को मंजूरी.
- 5 केंद्रीय विद्यालयों, पूर्णिया, राजगीर, मधेपुरा, मधुबनी और शेखपुरा में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जमीन का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार, केंद्र को 30 साल के लिए जमीन लीज पर देगी.
- पंचायतों को 16वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर अगले 4 सालों में केंद्र सरकार से 51 हजार 923 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा, उसे त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के बीच वितरण किया जाएगा.
- बिहार में पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती ई नीलामी के जरिए कराने का अधिकार अब समाहर्ता को दिया गया है.
- बक्सर सेंट्रल जेल की जमीन पर वामन मंदिर को कारा परिसर से अलग किया जाएगा.
- बिहार सरकार अपने खर्च पर राज्य के 1100 श्रद्धालुओं को गुजरात के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की यात्रा कराएगी. सम्राट कैबिनेट की बैठक में इसके लिए ढाई करोड़ रुपये के बज की स्वीकृति दी गई. कला एवं संस्कृति विभाग ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष में 20 जुलाई 2026 को दो दिवसीय यात्रा कराने का फैसला लिया है.
इसे भी पढ़ें:-सस्ता हुआ या महंगा LPG? जानें आज का ताजा रेट