Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस से मुठभेड़ में परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली रुपी रेड्डी ढेर हो गई है. कांकेर के छोटेबेठिया- परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित माचपल्ली-आरामझोरा-हिडूर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा सर्च आपरेशन शुरू किया गया था. मुठभेड़ स्थल से उसका शव और हथियार बरामद कर लिया गया है.
सुरक्षाबलों ने ‘रूपी’ को मार गिराया
सूत्रों के मुताबिक, छोटेबेठिया-परतापुर थाना सीमा के माचपल्ली-आरामझोरा-हिडूर के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जंगल के भीतर घुसते ही अचानक गोलियां चलने लगीं… जिसके बाद दोनों ओर से तेज फायरिंग हुई. मुठभेड़ थमने के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तो एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ.
पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
शव की पहचान नक्सली रूपीके रूप में हुई. वो एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) रैंक की कमांडर है और बस्तर में सक्रिय आखिरी तेलुगू मूल की महिला नक्सली थी. बता दें कि रूपी सुरक्षा एजेंसियों की लिस्ट में लंबे समय से वांछित चेहरा थी. मौके से एक पिस्टल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद हुई है.
पिछले महीने मारे गए थे दो माओवादी
मार्च 2026 की शुरुआत में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में इंद्रावती नदी के पास नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया था. जिसमें सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए थे. सेना को इंद्रावती नदी के किनारे खूफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर संयुक्त टीम द्वारा अभियान शुरू किया था. तलाशी के दौरान सेना और माओवादियों के बीच गोली चली थी.
इसे भी पढ़ें:-नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर कंपनी के मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग