Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का आखिरी Video आया सामनेगुजरात के अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते समय एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे। जिसमें 242 लोगों में से पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की मौत हो गई और सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है.
विजय रूपाणी का आखिरी वीडियो आया सामने
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आखिरी वीडियो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में प्रवेश करते समय का है। विमान ने जैसे ही उड़ान भरी वह क्रैश हो गया। इसले विमान में विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे। विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक सामिल हैं।
रूपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री
विजय रुपाणी का जन्म रंगून, म्यांमार में हुआ था। रूपाणी का परिवार म्यांमार में 1960 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद गुजरात के राजकोट चला गया। रूपाणी जब स्कूल में थे वो तभी RSS की शाखा में शामिल हुए। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए वो भाजपा में शामिल हुए। साल 2014 में अपना विधानसभा चुनाव लड़ा और राजकोट पश्चिम से उपचुनाव जीता। साल 2006 से 2012 तक वो राज्यसभा के भी सदस्य थे। रूपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री थे जो साल 2016 से लेकर 2021 तक रहे।
इसे भी पढ़ें:-Air India Plane Crash पर मुकेश और नीता अंबानी ने जताया दुख, टाटा ग्रुप ने पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान