Earthquake: लद्दाख के लेह इलाके में आज (शुक्रवार) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई. स्थानीय लोग बताते हैं कि झटके हल्के थे, लेकिन कई जगहों पर उन्हें महसूस किया गया. अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है.
NCS रिपोर्ट और लोकल लोगों ने क्या बताया?
यह भूकंप सुबह 8:31 बजे (IST) आया. भूकंप का केंद्र लेह के पास था. NCS ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूकंप का केंद्र लेह के आसपास था. फिलहाल कोई और डिटेल जैसे गहराई या सटीक लोकेशन पर ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य है.
प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगह जाने की दी हिदायत
लेह-लद्दाख प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और अगर आगे भी कोई झटका महसूस हो तो सुरक्षित जगह पर चले जाएं. फिलहाल कोई अलर्ट या विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है और पूरे इलाके में सामान्य स्थिति बनी हुई है.
यह घटना ऐसे समय में आई है जब देश के कई हिस्सों में मौसम संबंधी गतिविधियां और प्राकृतिक घटनाएं देखी जा रही हैं. लेह के लोग और पर्यटक इस भूकंप को लेकर थोड़े सतर्क हो गए हैं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने के कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी के दाम स्थिर, जानिए क्या है आज का रेट