Amarnath yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झड़ी

Amarnath yatra 2023: शिवभक्‍तो के लंबे समय के इंतजार के बाद आज जम्मू से बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया है। शुक्रवार तड़के सुबह करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया।

 बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को कश्मीर घाटी ले जाने वाली बसों और कारों का पहला काफिला आज यहां बड़े शिविर से रवाना किया गया। सुबह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। इसके साथ ही उपराज्‍यपाल ने बाबा बर्फानी से सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, सभी भक्तों को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण यात्रा की शुभकामनाएं।

वहीं, देशभर से श्रद्धालुओं का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए भगवती नगर आधार शिविर में 1600 से अधिक यात्री पहुंच चुके थे। इनके लिए शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था। पहली बार यात्रा के दौरान भूस्खलन वाली जगहों से गुजरते वक्त पत्थरों से बचने के लिए हेलमेट दिए जा रहे हैं। श्रद्धालु शनिवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा की ओर बढ़ेंगे। बालटाल रूट से जाने वाला जत्था शनिवार को ही हिमलिंग के दर्शन करके लौट आएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *