Jammu: जम्मू-कश्मीर में इस समय क्लाउडब्रस्ट से जुड़ी घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों की माने तो जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर बादल फटने से जुड़ी घटनाएं सामने आई हैं। बुधवार को राजौरी जिले के थानामंडी सब-डिविजन की पंचायत के पास क्लाउडब्रस्ट हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा है।
राजौरी जिले के कई हिस्सों में बाढ़ का असर बेहद गंभीर रहा। तेज बहाव के कारण मुख्य बस स्टैंड (Bus Stand) को भारी नुकसान पहुंचा और कई वाहन पानी में बह गए। कई रिहायशी मकान भी या तो पूरी तरह बह गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।राजौरी की राजधानी पंचायत में तबाही सबसे ज्यादा बताई जा रही है। यहां मकानों के साथ खेती और कृषि योग्य जमीन को भी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें:-पाताल लोक से हुई थी रक्षाबंधन की शुरुआत, मां लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी थी पहली राखी