राजोरी में लश्कर के ओजीडब्ल्यू नेटवर्क का खुलासा, तीन मददगार गिरफ्तार, IED बरामद

Jammu: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े होने के आरोप में एक ‘ओवर ग्राउंड वर्कर’ (OGW) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो आतंकवादियों के मददगार थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर हुसैन, पिता गुलाम हुसैन, निवासी कोटचरवाल टेरियाथ, राजौरी. मोहम्मद आजम, पिता अली बहादुर, निवासी कोटचरवाल टेरियाथ, राजौरी और मोहम्मद मुश्ताक, पिता मोहम्मद इक़बाल, निवासी उधान, राजौरी के रूप में हुई है. तीनों में कॉमन ये है कि वो तीनों ही राजौरी के ही निवासी हैं. ये पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता, सुरक्षित आवाजाही और जमीनी स्तर पर मदद उपलब्ध करवाते थे. आरोपियों ने आतंकियों के लिए गाइड की भूमिका निभाई और उनके समूहों को पीर पंजाल क्षेत्र से कश्मीर घाटी की ओर ले जाने में मदद की.

अब आरोपियों के उन आतंकियों से संपर्क की भी पड़ताल की जा रही है, जो हाल में हुए टारगेट किलिंग में भी शामिल रहे हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे. जांच के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर आईईडी भी बरामद की गई. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

इसे भी पढ़ें:-बप्पा के विसर्जन से पहले जान लें ये जरूरी नियम, तभी होगा घर में सुख-समृद्धि का वास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *