बादल फटने से 12 की मौत, कई लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

Jammu and Kashmir: देशभर के कई राज्यों में बादल फटने से बड़े पैमाने पर तबाही मची हुई है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में जारी भारी बारिश और कई जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई। सबसे अधिक प्रभावित जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिले हुए।

यहां नदी-नालों में बाढ़, भूस्खलन और मकान ढहने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अब भी लापता बताए गए हैं। सैकड़ों सरकारी ढांचों, दुकानों और मकानों को भारी क्षति पहुंची है। कई सड़कें बह गई तो जिला मुख्यालयों से संपर्क कट गया हैं।

राहत कार्यों में जुटा प्रशासन

पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव में जुटे हैं। वही राजौरी में बाढ़ में फंसे 11 लोगों और जम्मू में तीन युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। खराब मौसम के चलते श्रीअमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी की यात्राएं स्थगित रहीं। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात कर स्थित का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पुंछ जिले में बाढ़ और भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया। इसमें कुल आठ लोग थे। पांच के शव बरामद कर लिए गए, जबकि तीन की तलाश जारी है। यहां कुल 11 लोगों की मौत व कई लोगों की घायल होने की खबर है। राजौरी में बेला स्थित नए बस अड्डे पर खड़े कई वाहन तेज बहाव में बह गए। कई सरकारी ढांचे, दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हुए। एक महिला का शव बरामद किया गया।

लद्दाख में बादल फटने से हालात खराब

उधर लद्दाख के कारगिल में भी बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से सड़कों पर मलबा जमा हो गया। कारगिल-जंस्कार राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच -301) कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। कई निजी संपत्ति व पशुधन को भी नुकसान की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *