Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
बता दें कि बुधवार देर शाम माजल्टा इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनाई देने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। इसके बाद एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सेना की पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इसका उद्देश्य किसी और आतंकवादी की मौजूदगी की संभावना को खत्म करना है। अधिकारियों ने बताया कि आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।