Karnataka: कर्नाटक के सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद आज शाम चार बजे बेंगलुरू में कांग्रेस पार्टी के CLP की मीटिंग होगी. इस बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. पार्टी के आज नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार अपनी नई कैबिनेट के साथ 3 जून को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ 5 से 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं.