MP: जनसभा में JP नड्डा का विपक्ष पर प्रहार- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने रोक दी विकास की गंगा

 khargone news: मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी जंग की जा रही है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टीयां ही खुद को साबित करने में पूरे जोर शोर के साथ जुटी हुई है इसी क्रम में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्‍य प्रदेश के खरगोन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहर किया। इसके अलावा उन्होंने निमाड़ में खासकर खरगोन में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं विजय लक्ष्मी साधौ की बहन को भाजपा की सदस्य्ता भी दिलवा दी है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खरगोन में रोड शो भी किया। रोड शो करने के बाद जेपी नड्डा ने एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई तो उसने विकास की गंगा रोक दी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने संस्कृति और रीति नीति को बदल डाला। इसके लिए देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं। दोनों प्रो-एक्टिव सरकार हैं।  नड्डा ने कमलनाथ सरकार में हुए भष्ट्राचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए कहा कि कमलनाथ ने करगिल का चैप्टर प्रदेश के किताबों से निकाल दिया था। ये सेना का अपमान है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मोदीजी से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं।

भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है: सीएम शिवराज
सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम शिवराज ने खरगोन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने और नवग्रह कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कॉरिडोर के लिए 21 करोड़ की राशि भी मंजूर की। सीएम शिवराज ने कहा- मैं पिछले दिनों खरगोन में आया था। तब जनता ने कुछ मांगें रखी थी कि यहां मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए। कांग्रेस ने खरगोन के साथ अन्याय किया। आपने कहा था नवग्रह कॉरिडोर बनना चाहिए। आज मुझे खुशी हो रही है कि उसके लिए 21 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके साथ ही सिरवेल महादेव मंदिर का भी एक कायाकल्प किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि में कपास पे मंडी टैक्स भी वापस करके आया हूं। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। प्रधानमंत्री के शासन के अद्भुत 9 साल पूरे हुए हैं। हमने खरगोन को मेडिकल कॉलेज दिया। खरगोन को सड़कों का जाल दिया। कांग्रेस के समय अंधेरा ही था। कांग्रेस शासन में खरगोन से इंदौर जाने में कितने घंटे लगते थे, अब कितने घंटे लगते हैं।

पूर्व केबिनेट मंत्री साधौ की बहन भाजपा में हुई शामिल  
कांग्रेस विधायक और पूर्व केबिनेट मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ भाजपा में शामिल हो गई। उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा में शामिल होने का निर्णय बहुत दिनों से डिले हो रहा था। पिताजी (सीताराम साधो) का बहुत बड़ा नाम है लेकिन उनको पीसीसी में आज तक श्रद्धांजलि भी नहीं दी गई। मैं चूंकि मेरे पिताजी के सिद्धांतों पर चलती हूं। बहुत दिन से मेरी सोच थी, निर्णय ले नहीं पा रही थी अब मुझे लगा कि यह सही समय है और मैंने निर्णय ले लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *