MP News: दमोह में महादेव घाट के पुल से नदी में गिरी अनियंत्रित बोलेरो, आठ लोगों की मौत

Mp news: दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में मारे गए लोगों की संख्या आठ बताई गई है। यह हादसा बनवार मार्ग पर सिमरी गांव के पास हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर घायलों को दमोह जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार मार्ग पर सिमरी के पास ये हादसा हुआ।

महादेव घाट के पुल पर एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी रखते ही पुलिस प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को दमोह के जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों में रज्जो सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी पौड़ी, वैभव सिंह पिता देवेंद्र उम्र 12 वर्ष, आयुष बहरोघाट जबलपुर, अंकित पिता रज्जो सिंह, रविंद्र पिता डोमेन उम्र 22 वर्ष निवासी बिजोरी शामिल हैं। सभी घायलों को ग्रीन कारीडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया है। ये सभी लोग जबलपुर जिले के अलग-अलग गांव के निवासी हैं।

हादसे में हुई इनकी मौत
  • लौग बाई, 
  • हल्की बाई, 
  • संपत बाई, 
  • गुड्डी बाई 
  • रचना
  • तमन्ना उम्र करीब 10 से 15 वर्ष
  • शिब्बू पिता हरि उम्र 8 से 10 वर्ष डुंगरिया निवासी,
  • बैजन्ती बाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *