PM Modi: सिर्फ भाजपा ही नहीं, देश के संकल्पों की सिद्धि के भी मजबूत सिपाही है बीजेपी कार्यकर्ता

Pm modi in bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं। जहां उन्‍होने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक साथ पांच वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की धरती की भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। इस वजह से ऐसी ऊर्जावान मध्य प्रदेश की धरती पर मेरा बूथ सबसे मजबूत इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए मुझे ह्दय से आनंद आ रहा है। अच्छा लग रहा है। गौरव हो रहा है।

पीएम मोदी ने जनता का दी बधाई

कुछ ही देर पहले मुझे देश के छह राज्यों को जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाने का अवसर भी मिला है। मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बधाई देता हूं। मध्य प्रदेश को विशेष बधाई दूंगा। एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनें मध्य प्रदेश के भाई-बहनों को मिली है। अभी तक यात्री भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के सफर का आनंद ले रहे थे। अब भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर का सफर तेज भी होगा, आधुनिक भी होगा और सुविधा से संपन्न भी होगा।

बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत है भाजपा कार्यकर्ता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप वर्षभर अपने अपने बूथ पर व्यस्त रहते हैं। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में जो कार्यक्रम हो रहे हैं, उसमें आप जो मेहनत करते हैं, दिन-रात जुटे रहते हैं, उसकी जानकारियां मुझ तक लगातार पहुंच रही है। मैं जब अमेरिका और मिस्र में था, तब भी आपके प्रयासों के बारे में लगातार जानकारी मिलती रहती थी। वहां से आने के बाद सबसे पहले आप सभी से मिलना यह मेरे लिए ज्यादा सुखद है। ज्यादा आनंददायक है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं।

मोदी ने कहा कि मैं आज एक साथ बूथ पर काम करने वाले दस लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। देश का हर पोलिंग बूथ यहां आपसे जुड़ा हुआ है। शायद किसी भी राजनीतिक दल के इतिहास में ग्रासरूट लेवल पर ऑर्गेनाइज तरीके से इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ होगा, जितना बड़ा कार्यक्रम आज हो रहा है। गर्व से कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्रियों की मीटिंग होना, पार्टी के अध्यक्षों की मीटिंग होना, महासचिवों की मीटिंग होना, प्रदेश कार्यसमितियों की बैठक होना, मंडल, जिला कार्यसमितियों की बैठक होना, यह लंबे अरसे से चल रहा है। लेकिन सिर्फ और सिर्फ बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा है। आप सिर्फ भाजपा ही नहीं, देश के संकल्पों की सिद्धि के भी मजबूत सिपाही हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है। दल से बड़ा देश है। जहां दल से बड़ा देश है, ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करने का मेरे लिए भी एक मंगल अवसर है। मैं भी बहुत उत्सुक हूं। मुझे नड्डा जी ने बताया कि भाषण वाषण बाद में, आज कुछ सवाल-जवाब हो जाएं। मैं सवालों के जवाब देने को तैयार हूं।

आज भाजपा का काम देश का काम बन गया है
जैसे ही मोदी ने बोलने के लिए माइक संभाला, कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिए। कुछ सेकेंड्स के लिए तो मोदी भी चुप हो गए। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने विदेश दौरे पर मोदी को जिस तरह का रिस्पॉन्स विश्व के नेताओं ने दिया, उसका खास तौर पर जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया को योग, ज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण, अध्यात्म, वसुधैव कुटुंबकम और विश्व कल्याण का संदेश दिया है। आज भाजपा का काम देश का काम बन गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *