आग का गोला बना होटल, मंडल अधिकारी की जिंदा जलकर मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नागपुर जिले में गुरुवार की देर रात एक होटल आग का गोला बन गया। बाजार गांव इलाके में स्थित अनंतारा नाम के होटल में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में एक शख्स की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है।

कुछ ही देर में आग ने होटल को लिया अपनी जद में

जानकारी के अनुसार, नागपुर अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित बाजार गांव के एक होटल में देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी जद में ले लिया, इस हादसे में होटल के कमरे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में होटल पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है।

काफी प्रयास के बाद फायरर्मियों ने आग पर पाया काबू

जानकारी के मुताबिक, लोगों ने अचानक होटल में ऊंची लपटे देखीं, देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी जद में ले लिया, कोढाली फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची, काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

इस रूप में हुई मृतक की पहचान

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर के होटल में आग के कारण जान गंवाने वाले मृतक की पहचान मनोज सदाशिवराव बांडे (निवासी- अमरावती जिला) के रूप में हुई है। वे अमरावती के अंजनगांव सुरजी तहसील कार्यालय में मंडल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, होटल में आग किस वजह से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं लग पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड घटना की जांच में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *