Mumbai: जुहू में हुई फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस समेत दो लोग घायल हुए हैं।
घटना के बाद देर रात उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे। सामने आई तस्वीरों में दोनों साथ बैठे नजर आ रहे हैं, टाइगर की छाती और बाएं हाथ पर पट्टी बंधी दिख रही है। हालांकि मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि टाइगर को गोली नहीं लगी है, वो पूरी तरह सुरक्षित हैं। ड्राइवर के हाथ में गोली लगी है।
शिंदे ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा – “वीडियो में कई राउंड फायरिंग दिख रही है, ड्राइवर घायल हुआ है, गनीमत है टाइगर सुरक्षित हैं।” उन्होंने बताया कि टाइगर की मां आयशा श्रॉफ इस घटना से काफी चिंतित हैं। परिवार को समझ नहीं आ रहा कि टाइगर को क्यों निशाना बनाया गया, उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।