RSS: संघ प्रमुख का विपक्ष पर तंज, चीजें सुचारु ढंग से चल रही क्योंकि कुछ लोग कुछ नहीं करते

Mumbai: राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने उत्तरी मुंबई के कांदिवली में सुवर्णा अस्पताल का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद रविवार को संघ प्रमुख ने बयान दिया।

मोहन भागवत ने कहा कि कई बार नकारात्मक चर्चा सुनने को मिलती है। लेकिन जब हम देशभर में जाते हैं और देखते हैं तो हमें पता चलता है कि भारत में जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उस पर बुरी चीजों के मुकाबले 40 गुना अधिक बात हो रही है। कहा कि आग के समय देश के उत्कर्ष का कारण सरकार की नीतियां और सरकार में मौजूद जिम्मेदार लोगों का काम है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चीजें भी सुचारु ढंग से चल रही हैं क्योंकि कुछ लोग कुछ नहीं करते। अगर वे काम करेंगे तो जरूर दिक्कतें होंगी।

संघ प्रमुख ने आगे कहा कि आज के समाज में सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य भी आवश्यक हो गए हैं। कहा कि अच्छा या बुरा तय करने का पैमाना क्या है? कुछ ऐसा होता है जो दिखाई देता है और दूसरी ओर कुछ ऐसा होता है जो असल में होता है। कोई इसे ऐसे दिखा सकता है कि यह हो गया, भले ही वह न हुआ हो। भागवत ने कहा कि लोगों में भारत को गौरव हासिल करते देखने की इच्छा 40 साल पहले की तुलना में आज अधिक प्रबल है। इसे बढ़ना चाहिए। हम बढ़ रहे हैं, लेकिन हम अभी तक उतने ताकतवर नहीं हैं। कुछ लोग हैं जो हमें बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *