आज से वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदला,जानिए नए स्टॉपेजऔर टाइमिंग की पूरी लिस्ट

Amritsar-katra: अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. ट्रेन संख्या 26405/26406 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार से एक बार फिर पटरी पर दौड़ने जा रही है.  रेलवे ने इस ट्रेन को नए रूट के साथ दोबारा शुरू करने का फैसला किया है, जिससे पंजाब के कई शहरों के यात्रियों को पहली बार वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी. ट्रेन सेवा बहाल होने से श्रद्धालुओं और आम यात्रियों का सफर पहले से अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा.

अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस (26405) का नया टाइम-टेबल और स्टॉपेज

  • अमृतसर जंक्शन: यहां से यह ट्रेन शाम को 16:40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • बटाला जंक्शन: शाम 17:18 बजे आगमन और 17:20 बजे प्रस्थान.
  • गुरदासपुर: शाम 17:58 बजे आगमन और 18:00 बजे प्रस्थान.
  • पठानकोट जंक्शन: शाम 18:32 बजे आएगी और 18:42 बजे रवाना होगी.
  • जम्मू तवी: रात 20:03 बजे आगमन और 20:05 बजे प्रस्थान.
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा: यह एक्सप्रेस रात को 21:45 बजे यात्रियों को कटरा पहुंचा देगी.

कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस (26406) का नया टाइम-टेबल और स्टॉपेज

  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा: सुबह 06:40 बजे यहां से प्रस्थान करेगी.
  • जम्मू तवी: सुबह 08:03 बजे आगमन और 08:05 बजे प्रस्थान.
  • पठानकोट जंक्शन: सुबह 09:35 बजे आगमन और 09:45 बजे प्रस्थान.
  • गुरदासपुर: सुबह 10:15 बजे आगमन और 10:17 बजे प्रस्थान.
  • बटाला जंक्शन: सुबह 10:54 बजे आगमन और 10:56 बजे प्रस्थान.
  • अमृतसर जंक्शन: दोपहर 11:40 बजे यह ट्रेन वापस अमृतसर पहुंच जाएगी.

इसे भी पढ़ें:-मुकेश अंबानी ने किए केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, 5-5 करोड़ रुपये दिए दान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *