Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर जिले के धउवा गांव के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई. आग लगते ही चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बस को रोक दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है.
बस चालक की तत्परता बनी मिशाल
जानकारी के मुताबिक, एसएम पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार सुबह रोजाना की तरह सामान्य रूप से बच्चों को लेकर जैसलमेर शहर की ओर रवाना हुई. जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे मौजूद थे. धउवा गांव के पास पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई. आग लगने का पता चलते ही चालक ने तत्परता के साथ सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया.
फायरकर्मियों ने आग पर पाया काबू
कुछ ही देर में बस से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोगों को भी घटना स्थल पर पहुंच गए. सूचना पर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो गई. इस घटना के बाद बच्चों को दूसरे वाहनों की मदद से स्कूल और फिर उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया गया. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें:-महाराष्ट्र के सतारा जिले में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत